फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु-संतों ने पाकिस्तान पर टीम इंडिया की विजय के लिए किया अनुष्ठान, हनुमान चालीसा का हुआ सामूहिक पाठ

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले से पहले रामनगरी अयोध्या में साधु-संतों ने टीम इंडिया की विजय के लिए विशेष प्रार्थना की। साकेत भवन में विराजमान भगवान श्रीराम के समक्ष सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और आरती उतारी गई। इस अवसर पर साकेत भवन पीठाधीश्वर सीताराम दास ने साधु-संतों के साथ मिलकर अनुष्ठान संपन्न कराया। सभी संतों ने एक स्वर में भारत के अजेय रहने की कामना की। कहा कि हनुमान जी के आशीर्वाद से टीम इंडिया अवश्य ही विजय प्राप्त करेगी। रामनगरी में शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन केवल प्रार्थना नहीं, बल्कि देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक भी है। क्रिकेट मैदान में खिलाड़ी अपनी ताकत और रणनीति से जीत की कोशिश करेंगे। वहीं, अयोध्या में की गई यह प्रार्थना भारत की जीत के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करती नजर आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें