फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर अयोध्या के मठ-मंदिरों में गूंजे बधावा गीत, छाया उत्सव का माहौल

अयोध्या में रामनवमी के पावन अवसर पर रामनगरी के मठ-मंदिरों में प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिरों में सुबह से ही भजन-कीर्तन और बधावा गीतों की स्वर लहरियां गूंज रही हैं। नया घाट स्थित साकेत भवन मंदिर में विशेष आयोजन किया गया है। मंदिर के महंत सीताराम दास ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर भगवान राम के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में खास उत्साह है। संतों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मंदिरों में जुट रही है। दोपहर 12 बजे भगवान राम के जन्म का उत्सव विधिविधान से मनाया जाएगा, जिसमें विशेष पूजा-अर्चना और आरती होगी। पूरे क्षेत्र में खुशी और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें