फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर में अर्पित होने वाले भोग प्रसाद की शुद्धता और गुणवत्ता की होगी जांच

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jan 2026 07:05 PM IST

रामनगरी अयोध्या में अब रामलला को लगने वाले भोग प्रसाद की जांच की जाएगी। राम मंदिर में अर्पित होने वाले भोग प्रसाद की शुद्धता और गुणवत्ता की जांच खाद्य विभाग करेगा। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपनी स्वीकृति दे दी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के उपायुक्त मानिकचंद्र सिंह ने बताया कि फरवरी माह में दिल्ली से फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की एक विशेष टीम अयोध्या पहुंचेगी। यह टीम रामलला के भोग प्रसाद में उपयोग की जाने वाली सामग्री, उसकी तैयारी की प्रक्रिया, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद रामलला के भोग प्रसाद को फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का आधिकारिक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रसाद तैयार करने वाले भंडारी यानी रसोइयों की स्वास्थ्य जांच भी कराई जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें किसी प्रकार की स्किन डिजीज या टीबी जैसी संक्रामक बीमारी न हो। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यह है कि, रामलला को अर्पित होने वाला भोग प्रसाद पूरी तरह शुद्ध, सुरक्षित और स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप हो। जल्द ही रामलला के भोग प्रसाद को शुद्धता का प्रमाण पत्र मिलने जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें