फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर में प्रायश्चित पूजन का हुआ समापन, हवन-पूजन के साथ हुई पूर्णाहुति

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद शुरू किए गए प्रायश्चित पूजन का शुक्रवार को विधि-विधान के साथ समापन हो गया। गुप्त नवरात्र के दौरान आरंभ हुए इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति हवन-पूजन के साथ संपन्न हुई। समापन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन तथा ट्रस्ट की धार्मिक समिति के सदस्य महंत दीनेंद्र दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कराया। इसके बाद पूर्णाहुति अर्पित कर भगवान श्रीराम से मंदिर की मर्यादा, पवित्रता और समस्त रामभक्तों की मंगलकामना की प्रार्थना की गई। बताया गया कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मंदिर परिसर में प्रायश्चित पूजन शुरू किया गया था। गुप्त नवरात्र के दौरान चले इस विशेष अनुष्ठान में नियमित रूप से वैदिक कर्मकांड, मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक समिति के सदस्यों ने कहा कि मंदिर की पवित्रता और सनातन परंपराओं के संरक्षण की भावना से यह प्रायश्चित अनुष्ठान संपन्न कराया गया। समापन के अवसर पर हवन की पूर्णाहुति के साथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के कल्याण और देश की सुख-समृद्धि की भी कामना की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें