रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते सड़कों पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जरूरी काम से घरों से निकले लोग छाता लगाकर और रेनकोट पहनकर जाते दिखाई दिए। बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर पानी भी जमा हो गया। वहीं, मौसम में ठंडक महसूस की गई।