फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पवन सिंह चौहान ने की सीएम की तारीफ, बोले-विश्वस्तरीय होगा महाकुंभ, आएंगे 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु

अयोध्या में विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति सोमवार को अयोध्या पहुंची। समिति के सभापति पवन सिंह चौहान के नेतृत्व में सदस्य सलिल बिश्नोई और हरिओम पांडेय के साथ अयोध्या, अंबेडकरनगर और बाराबंकी में लंबित ग्रेच्युटी फंड, पेंशन और मृतक आश्रित के मामलों की समीक्षा करने के लिए विधान परिषद की समिति अयोध्या पहुंची है। समिति के सभापति पवन सिंह चौहान ने महाकुंभ की तैयारी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ की जबरदस्त तैयारी चल रही है। सीएम योगी महाकुंभ की बेहतरीन ब्रांडिंग कर रहे हैं। हजारों करोड़ों रुपये लगाकर महाकुंभ की ब्रांडिंग की जा रही है। देश दुनिया के 50 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ में पहुंचेंगे। यह हमारी पुरातन, पौराणिक और आध्यात्मिक धरती है। इस वजह से बड़े मन से बड़े भाव से लोग कुंभ में पहुंचते हैं। 130 करोड़ की आबादी में लगभग 50 करोड लोग महाकुंभ में पहुंचने वाले हैं। सरकार हर तरीके से व्यवस्था कर रही है। मुख्यमंत्री लगातार दौरा कर रहे हैं। तैयारी की विस्तृत जानकारी ले रहे हैं। जहां पर अव्यवस्था होती है, वहां व्यवस्थित करने का तुरंत निर्देश देते हैं। प्रयागराज में जो महाकुंभ होने वाला है वह विश्व स्तरीय होगा। न भूतो न भविष्यति की तर्ज पर महाकुंभ में आनंद आने वाला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें