फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी और तकनीकी साक्ष्य बरामद करके वापस जेल भेजे गए राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी रमाशंकर मिश्रा और गणना प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव को कस्टडी रिमांड के बाद बुधवार की देर रात लगभग 10 बजे वापस जिला जेल में भेज दिया गया। कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी रमाशंकर मिश्रा के पास से नकदी और उसके घर के आस-पास से सीसीटीवी फुटेज व डीवीआर बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों से दिनभर कई चरणों में पूछताछ हुई। इस दौरान चढ़ावा चोरी की घटना के बारे में उनसे अलग-अलग तरह के सवाल किए गए। वहीं आरोपी सुभाष श्रीवास्तव को राम मंदिर ले जाया गया, जहां से गणना की प्रक्रिया दोहराई गई। ड्यूटी रजिस्टर देखे गए। लोगों की जिम्मेदारियों की जानकारी ली गई। अब दो अन्य आरोपी रामशंकर यादव टिन्नू और मनीष यादव की कस्टडी रिमांड की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें