बीकापुर: नगर पंचायत में डूडा द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य गुणवत्ता पर खरे नहीं उतर रहे हैं। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 तेंदुआ माफी में डूडा द्वारा निर्माण कराई गई चार सौ मीटर इंटरलॉकिंग और पानी निकासी के लिए नाली घटिया निर्माण के चलते पहली ही बरसात में धंस गई। और नाली में पूरी तरह जलभराव हो गया है। वार्ड के लोगों ने सोमवार शाम को इकट्ठा होकर आक्रोश व्यक्त किया गया। कहा गया कि शिकायत बीकापुर, उप जिला अधिकारी, तहसील दिवस, जिलाधिकारी अयोध्या, मुख्यमंत्री पोर्टल, डूडा , नगर विकास अधिकारी अयोध्या के यहां शिकायती पत्र देकर की गई है। डूडा के ठेकेदारों द्वारा निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री और बालू का प्रयोग किया गया है। जिसके चलते इंटरलॉकिंग सड़क और नाली पहली ही बारिश में खराब हो गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय राना ने बताया कि निर्माण कर डूडा द्वारा कराया गया है। उनके द्वारा भी ठेकेदार से निर्माण कार्य पर आपत्ति बताई गई है। लोगों एवं एकत्रित महिलाओं ने बताया कि बनाई गई घटिया जल निकासी की नाली और पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने से घरों का गंदा और बरसात का पानी एकत्रित हो गया है। जिससे मच्छर पनपना रहे हैं, डेंगू, मलेरिया फैलने का भी खतरा बना हुआ है। आक्रोश जताने वालों में गांधी लाल, रूपा देवी, हिना , उदय प्रताप सिंह, मोहम्मद नाजमीन, मोहम्मद उस्मान, सीमा तिवारी आदि शामिल रहे।