नंदीग्राम भरतकुंड के साधु, संतों और दुकानदारों के साथ भरत हनुमान मिलन मंदिर के महंत परमात्मा दास ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। महंत ने मंदिर क्षेत्र के पास शुरू हुई अवैध वसूली बंद कराने, कुंड के पास महिला भक्तों के लिए कपड़ा चेंजिंग रूम बनवाने, भरतकुंड की स्थायी पुलिस चौकी खोलने, परिसर से अवैध कब्जा हटवाने के साथ अवैध निर्माण पर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। महंत ने कहा कि या तो मेरी समाधि बनेगी या फिर सभी मांग मानी जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से अवैध वसूली कर अयोध्या को बदनाम किया जा रहा है। अनशन के दौरान ज्ञापन लेने पहुंचे नायब तहसीलदार को महंत ने वापस लौटा दिया। उन्होंने कहा कि डीएम को ही ज्ञापन लेने के लिए आना पड़ेगा।