राजस्थान के जोधपुर से 200 किलो घी अयोध्या आया है। भगवान श्रीराम की सेवा के लिए 200 किलो घी भेजा गया है। श्रीराम मंदिर में स्थित गर्भगृह में जल रही अखंड ज्योति के लिए देशी गायों का घी समर्पित किया गया है । पहले भी 2023 में 600 किलो घी अयोध्या आ चुका है। रामलला के लिए जोधपुर की अद्भुत मिठाई भी लेकर आए हैं। इसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा गया है। राम ओम श्री श्रीमहा ऋषि संदीपनी महराज ने घी और मिठाई सौंपी है। राम धर्म गोशाला, बनाड, जोधपुर, राजस्थान से घी और मिठाई अयोध्या पहुंची है।