फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा पर श्रीरामलला को समर्पित की संगीत नृत्य नाटिका और भजन की प्रस्तुति

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की कैलेंडर वर्षगांठ पर बुधवार को रामजन्मभूमि परिसर की यज्ञशाला में मनोहारी संगीत नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इस दौरान भजनों के साथ ही शास्त्रीय संगीत की झनकार भी गूंजी। यशोभारती फाउंडेशन और संगीत कला केंद्र, भीलवाड़ा के गुरुकरन पंवार के निर्देशन में प्रियंका वर्मा, अव्या सोमानी, किशोरी सेन समेत अन्य कलाकारों ने कथक नृत्य किया। श्रीराम स्तुति से प्रारंभ कार्यक्रम में कुछ घरानेदार बन्दिशें, उठान, परन, फरमाइशी बन्दिशें, जुगलबंदी, तबला, पखावज आदि की प्रस्तुति दी गई। रोशनी एक उम्मीद की ट्रस्टी कोमल मद्धेशिया के संचालन में हुए कार्यक्रम में पढ़न्त गुरुकरन पंवार ने गायन प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें