फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज व काशी से अयोध्या पहुंच रहा भक्तों का हुजूम, दर्शन कर किया खुशी का इजहार

माघ पूर्णिमा के मौके पर प्रयागराज महाकुंभ में संगम की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाकर और काशी विश्वनाथ का दर्शन कर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर आ रहे श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए अयोध्या न्यास की तरफ से पूर्व सांसद लल्लू सिंह भंडारा चला रहे हैं। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालु आ भी रहे हैं और अपने गंतव्य के लिए रवाना भी हो रहे हैं। ट्रेन से अयोध्या कैंट पहुंचे श्रद्धालु इलेक्ट्रॉनिक बस से अयोध्या धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि वह सबसे पहले सरयू घाट जाएंगे। वहां पर स्नान करने के बाद रामलला का दर्शन पूजन करेंगे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे श्रद्धालुओं ने अयोध्या में व्यवस्थाओं को लेकर खुशी जाहिर की। श्रद्धालुओं ने कहा कि योगी सरकार ने अयोध्या में बहुत अच्छी व्यवस्था की है। भीड़ जरूर है लेकिन सुगमतापूर्वक रामलला के दर्शन हो रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि काशी विश्वनाथ का दर्शन और महाकुंभ में स्नान कर वह अयोध्या आए और रामलला का दर्शन कर अभी वापस लौट रहे हैं। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एग्जिट और इंट्री अलग-अलग गेट बनाए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें