केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए जितिन प्रसाद ने कहा कि मुझे अयोध्या आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यहां पर भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन के सौभाग्य मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से पूरी अयोध्या नगरी का कायाकल्प हुआ है। ये देश और दुनिया देख रही है। हमारी पुरानी संस्कृति से जुड़ा हुआ अयोध्या धाम है। यहां मुझे आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।