गुजरात के अहमदाबाद से अयोध्या पहुंचे जय भोले ग्रुप के भक्तों ने रामलला को दीपावली के मौके पर कई उपहार भेंट किए। इसमें विशेष तरह की घड़ी, घंटा और शंख प्रमुख हैं। यह सभी उपहार भक्तों की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपे गए। इन भक्तों ने रामलला के दर्शन भी किए। गुजरात से अयोध्या भेजे जाने से पहले रामलला के इन उपहार का पूजन गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह ने किया।