फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: अयोध्या में रामनवमी मेला की धूम, देश भर से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

राम की नगरी में इस समय रामनवमी मेला की धूम मची हुई है। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु यहां पर पहुंच रहे हैं। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के साथ सरयू में आस्था की डुबकी भी लगा रहे हैं। राम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु यहां की भव्यता देखकर निहाल हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर रहे हैं। श्रद्धालु अयोध्या के विकास से भी बेहद प्रभावित हैं। हर तरफ उल्लास का माहौल है। तमाम श्रद्धालु छह अप्रैल को रामनवमी के मुख्य पर्व तक यहीं पर रुकेंगे और सूर्य तिलक के साक्षी बनेंगे। दूसरी तरफ सभी मंदिरों में बधाई गान गूंज रहा है। इसमें संत और श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें