फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: त्रिशूर पहुंची श्रीराम ज्योति, केरल में महीनेभर होंगे पूजन-अनुष्ठान

नरेंद्र आर्य Updated Thu, 16 Jul 2026 06:38 PM IST

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से निकाली जा रही श्रीराम ज्योति यात्रा केरल के त्रिशूर स्थित त्रिप्रियार मंदिर पहुंची। यहां भगवान श्रीराम और उनके चारों भाइयों के मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रीराम ज्योति की विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रीराम भक्त मंडल के राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मचारी श्रीउन्नी ने बताया कि 17 जुलाई से 16 अगस्त तक रामायण मास के दौरान श्रीराम ज्योति पूरे केरल में भ्रमण करेगी। इस अवधि में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान होंगे और श्रद्धालु अपने पूर्वजों की स्मृति में पवित्र ज्योति के सान्निध्य में पूजन करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने यात्रा का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें त्रिप्रियार मंदिर में हुए धार्मिक कार्यक्रम की झलक दिखाई गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें