फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में विधायक रामचंद्र यादव बोले- तीन माह में लगेगी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा

अयोध्या में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत मां कामाख्या धाम स्थित गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर न्याय, सुशासन और नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। उन्होंने घोषणा की कि रुदौली में तीन माह के भीतर अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी तथा उनके नाम पर स्मृति द्वार का निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने लोकमाता के जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पाल समाज के लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अशोक पाल, मुकेश पाल, कृष्ण कुमार पाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें