फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, मुख्य समारोह में शामिल हुए आबकारी मंत्री

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Jan 2026 02:27 PM IST

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को अयोध्या में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। शहर से लेकर गांव तक सरकारी व गैर-सरकारी भवनों पर तिरंगा शान से फहराया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया गया, जहां आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पुलिस परेड की सलामी ली। समारोह में पुलिस जवानों की ओर से परेड का प्रदर्शन किया गया, जिसमें अनुशासन, एकता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। परेड की सलामी लेने के बाद मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।लोकतंत्र को मजबूत करने में नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया। आबकारी मंत्री ने प्रदेश व देशवासियों को भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन देश को संविधान प्राप्त हुआ था, जो हमारे लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। मंत्री ने कहा कि भारत तेजी से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है और ईश्वर से कामना की कि देश को और अधिक सक्षम बनाए, ताकि भारत विश्व का मार्गदर्शन कर सके। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईजी प्रवीण कुमार, कमिश्नर राजेश कुमार, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने ध्वजारोहण किया, जबकि विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें