फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में दवा एजेंसी में चोरी की कोशिश, आरोपी को पकड़कर किया गया पुलिस के हवाले

अयोध्या में नगर कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज चौकी अंतर्गत जीआईसी के सामने स्थित एक दवा एजेंसी के कार्यालय में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। दोपहर करीब 1 बजे एक युवक छत के रास्ते कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहा था। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और इसकी जानकारी नगर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। दवा एजेंसी के कर्मी शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में युवक को छत पर चढ़ते हुए देखा गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें