फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में दीपोत्सव पर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली सरयू की महाआरती का हुआ ट्रायल

रामनगरी अयोध्या में एक बार फिर दीपोत्सव पर जगमगाने के लिए तैयार है। शुक्रवार शाम नया विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली मां सरयू की महाआरती का ट्रायल किया गया। जगमगाती रोशनी में वैदिक आचार्यों ने नित्य सरयू आरती स्थल पर ट्रायल किया। इस दौरान सरयू आरती स्थल जगमगा उठा। 19 अक्तूबर को राम की पैड़ी पर होने वाला दीपोत्सव इस बार भव्यता और दिव्यता की नई मिसाल बनने जा रहा है। राम की पैड़ी के सभी 56 घाटों पर दीये बिछाने का काम जारी है। अवध विश्वविद्यालय, उससे संबद्ध महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों और स्वयंसेवी संस्थाओं के हजारों स्वयंसेवक इस सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। इस बार की खास बात यह है कि पहली बार राम की पैड़ी पर पंचमुखी और स्वास्तिक आकार में डिजाइनर दीयों की सजावट की जा रही है। इससे घाटों की शोभा और बढ़ जाएगी। स्वयंसेवक दीयों को बड़े ही अनुशासन और भक्ति भाव से बिछा रहे हैं। यह काम 18 अक्तूबर की शाम तक चलेगा। दीपोत्सव के दिन 19 अक्तूबर को इन दीयों में तेल और बाती डाली जाएगी और फिर शाम ढलते ही जब लाखों दीप एक साथ प्रज्ज्वलित होंगे तो पूरी अयोध्या दिव्य प्रकाश में नहाएगी। इस बार राम की पैड़ी पर 26 लाख 11 हजार 101 दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें