अयोध्या में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ई-बसों के संचालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में चल रही एक ई-बस का सबसे पीछे लगा बड़ा शीशा पूरी तरह टूटा हुआ है। इसके बावजूद बस को सड़क पर सवारियां भरकर दौड़ाया जा रहा है। बस टेढ़ी बाजार से सआदतगंज क्षेत्र से यात्रियों को लेकर अपने रूट पर लगातार आवाजाही कर रही है। पीछे का शीशा पूरी तरह टूटे होने से बारिश के दौरान पानी अंदर आने के साथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।