फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर तैयारियां तेज, विधायक अभय सिंह ने की समीक्षा बैठक

यूपी के अयोध्या में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास पर 14 मार्च से आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को विधायक ने तारुन ब्लॉक मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में गांव-गांव में बांटे जा रहे निमंत्रण पत्रों और आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगों तक निमंत्रण पहुंचाया जाए, ताकि श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त कर सकें। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में चल रही तैयारियों और निमंत्रण वितरण की प्रगति से विधायक को अवगत कराया। इस दौरान विधायक ने आपसी समन्वय के साथ आयोजन को भव्य और सफल बनाने का आह्वान किया। समीक्षा बैठक में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें