फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने महज 15 मिनट की सुनवाई, फरियादी मायूस

अयोध्या के मिल्कीपुर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर निर्धारित समय से करीब पौने तीन घंटे विलंब से 12 बजकर 40 मिनट पर तहसील मिल्कीपुर पहुंचे। महज 15 मिनट सुनवाई की और 12 बजकर 55 मिनट पर वापस भी चले गए। दोनों अधिकारियों के पर्याप्त समय न देने से शिकायत लेकर आए फरियादियों को मायूस होना पड़ा। समाधान दिवस में डीली सरैया गांव की दिनेशा देवी पत्नी हनुमान दत्त तीन बच्चों को लेकर पहुंची। बताया कि उनका मुकदमा गांव सभा बनाम हनुमान दत्त चकबंदी न्यायालय में चल रहा था। वर्ष 2023 में न्यायालय से आदेश उसके पक्ष में हुआ परवाना तहसील भेज गया, परंतु न तो अनुपालन हुआ और न ही उसे आज तक कब्जा ही मिला। जिलाधिकारी ने एसडीएम सुधीर कुमार को प्रकरण को निस्तारित कराने का निर्देश दिया। अमावांसूफी गांव के दिव्यांग लवकुश मिश्र शिकायत लेकर पहुंचे। बताया कि गांव में आंगनबाड़ी भवन निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। डीएम ने जांच कराकर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें