फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में रामलला की स्तुति पर बेंगलुरु से आईं कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में शनिवार को बंगलूरु (कर्नाटक) से आईं कलाकारों ने भगवान श्रीराम की स्तुति पर मनमोहक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आल इंडिया म्यूजिक डांस आर्टिस्ट एसोसिएशन (पंजीकृत), बंगलूरु, कर्नाटक की इकाई भुवनेश्वरी नृत्यालय से पधारीं विदुषी भूमिकाश्री के नेतृत्व में 15 मातृशक्तियों ने सायं 3 बजे से श्रीराम स्तुति पर नृत्य प्रस्तुति प्रारंभ की। करीब दो घंटे तक चली प्रस्तुति में कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण अभिव्यक्ति और शास्त्रीय नृत्य शैली से भगवान श्रीराम के चरित्र और भक्ति का सुंदर चित्रण किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी कलाकारों ने श्रीरामलला के दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने राम परिवार तथा परकोटे में स्थित सभी मंदिरों में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार समय-समय पर अयोध्या आकर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से रामनगरी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा को नई ऊर्जा मिलती है तथा देश की विविध सांस्कृतिक विरासत का भी सुंदर संगम देखने को मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें