फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में रेलवे स्टेशन की कैंटीन में गैस खत्म, इंडक्शन में बन रहा भोजन

अयोध्या में कैंट और धाम रेलवे स्टेशन के कैंटीन में गैस खत्म होने से भोजन व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कैंट रेलवे स्टेशन के कैंटीन में गैस समाप्त होने के कारण नाश्ता और भोजन इंडक्शन पर तैयार किया जा रहा है। यही स्थिति अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के कैंटीन में भी बनी हुई है। लेकिन बार-बार बिजली आने-जाने से कैंटीन संचालन में काफी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे यात्रियों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है। कैंटीन मैनेजर अजय सिंह तोमर ने बताया कि यदि जल्द गैस की आपूर्ति नहीं हुई तो आने वाले दिनों में भोजन व्यवस्था और अधिक प्रभावित हो सकती है। फिलहाल सीमित संसाधनों में किसी तरह व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें