फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में प्रधानमंत्री की अपील का असर, अयोध्या नगर निगम में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से पहुंचेंगे जनप्रतिनिधि व अधिकारी

अयोध्या में प्रधानमंत्री की पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील का असर अब रामनगरी में भी दिखाई देने लगा है। अयोध्या नगर निगम में महापौर, पार्षद और अधिकारी सप्ताह में एक दिन सोमवार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से नगर निगम कार्यालय पहुंचेंगे। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के साथ चलने वाला एस्कॉर्ट भी बंद कर दिया गया है। नगर निगम इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर दे रहा है। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा सात नई इलेक्ट्रिक बसें सार्वजनिक परिवहन के लिए चलाई जाएंगी। इसके साथ ही शहर में दो स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट भी स्थापित किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह के भीतर नगर निगम की कूड़ा गाड़ियां समेत अन्य इलेक्ट्रिक वाहन पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित होने लगेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें