फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में महाशिवरात्रि पर विघ्नेश्वर शिव मंदिर में पांच कन्याओं का होगा विवाह

अयोध्या में शहर के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित विघ्नेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में इस वर्ष पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। विवाह कार्यक्रम से पूर्व भगवान शिव की प्रतीक स्वरूप पांच बारातें मंदिर परिसर में पहुंचेंगी, जिससे आयोजन का धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो उठेगा। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। यह संपूर्ण आयोजन संयोजक दिलीप दास द्वारा प्रतिवर्ष कराया जाता है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि लल्लू सिंह, वेद प्रकाश गुप्ता, गिरीश पति त्रिपाठी सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें