फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में गर्ल्स हॉस्टल में एमबीबीएस छात्रा को सांप ने डसा, मेडिकल कॉलेज परिसर की बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल

अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में एक एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा को सोते समय सांप ने डस लिया। छात्रा राजस्थान के जयपुर संभाग के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र की निवासी है। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रा को हॉस्टल के कमरे में सांप के पहुंचने की घटना को सुरक्षा और साफ-सफाई में बड़ी चूक माना जा रहा है। घटना के बाद अमर उजाला की टीम ने मेडिकल कॉलेज परिसर का जायजा लिया तो जगह-जगह गंदगी, उगी हुई घनी झाड़ियां और कूड़े-कबाड़ के ढेर मिले। कई भवनों और हॉस्टलों के आसपास बरसात के कारण झाड़ियां काफी ऊंची हो चुकी हैं, जिनकी लंबे समय से कटाई नहीं हुई। ऐसे स्थान जहरीले सांपों और अन्य विषैले जीव-जंतुओं के लिए सुरक्षित ठिकाना बन सकते हैं। परिसर के कई हिस्सों में निर्माण सामग्री और बेकार सामान भी बेतरतीब ढंग से पड़ा मिला। स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि बरसात शुरू होने के बाद से साफ-सफाई और झाड़ियों की नियमित कटाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब मेडिकल कॉलेज जैसे संवेदनशील संस्थान में ही साफ-सफाई और सुरक्षा के ऐसे हाल हैं, तो छात्र-छात्राओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें