अयोध्या में संसद में गृहमंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर कथित टिप्पणी को लेकर अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री पवन पांडेय, आनंदसेन यादव और जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में सपाईयों ने प्रदर्शन किया। सपाइयों ने कचहरी गेट पर धक्का-मुक्की भी की। संसद में बाबा साहेब अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप पर गृहमंत्री से माफी मांगने की मांग की गई। सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि संसद में गृहमंत्री ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर गलत टिप्पणी की है। इस मामले पर गृहमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के नारे सबका साथ सबका विकास पर कहा कि भाजपा केवल अपना विकास कर रही है, बाकी सभी का सर्वनाश कर रही है। बाबा साहेब पर अभद्र टिप्पणी समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन में सपा महिला विंग की कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।