रामनगरी अयोध्या में हुई बारिश के बाद भक्ति पथ पर जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मार्ग राम पथ से हनुमानगढ़ी और कनक भवन जाने वाले प्रमुख रास्तों में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। वायरल वीडियो में सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करते हुए देखा जा सकता है। मार्ग पर हुए जलभराव से व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।