फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में आदर्श इंटर कॉलेज में संचारी रोगों से बचाव को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

अयोध्या में आदर्श इंटर कॉलेज में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सर्विलांस अधिकारी पीसी भारती ने रेबीज, डॉग बाइट की श्रेणियों और गंभीर मामलों में रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन के उपयोग की जानकारी दी। डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने रेबीज संक्रमण, वैक्सीन और वायु प्रदूषण पर प्रकाश डाला। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संदीप शुक्ला ने टीबी के लक्षण, बचाव और तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव बताए। जिला मलेरिया अधिकारी मंजुला आनंद ने डेंगू, मलेरिया व जेई से बचाव के उपाय बताए। व्योमिका संस्था की अध्यक्ष एकता भटनागर ने जलभराव की सूचना देने और संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति बच्चों को जागरूक किया। अंत में प्रधानाचार्य वरुण प्रताप सिंह ने सभी अधिकारियों का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें