विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर स्थित बारुन बाजार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा जिला अध्यक्ष सर्वजीत कोरी की अध्यक्षता में दलित चौपाल एवं 'सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जमुई सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना, प्रदेश अध्यक्ष (मध्य) अरविन्द पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वी) राजीव पासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालन में अयोध्या मंडल प्रभारी सुनील सिंह एवं विधानसभा प्रभारी पतिराज भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण भारती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए सांसद अवधेश प्रसाद को आड़े हाथों लिया,कहा कि आप लोगो ने जिन्हें सांसद चुना वह संसद में आपकी की आवाज उठाने की जगह ड्रामेबाजी करते है,उन्हें अपने समाज से नही बल्कि अपने परिवार से मतलब है,स्वयं सांसद बन गए तो अपने बेटे को विधानसभा का टिकट दिला दिया,पासी समाज मे उन्हें और कोई योग्य व होनहार उम्मीदवार नही मिला। सपा सिर्फ भ्रम फैलाती है,लोकसभा चुनाव में संविधान व आरक्षण को खतरे में बताकर जिनका वोट लिया गया आज उनकी प्रताड़ना होने पर कोई मिलने नही गया,प्रताड़ित करने वाले वही लोग है जिन्हें अपने वोट दिया,इस पर आपको अपने सांसद से सवाल करना चाहिए,उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सामाजिक न्याय, समान अवसर एवं संविधान के मूल्यों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा विधानसभा कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज शर्मा,प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी लोकेश कुमार श्रीवास्तव,शारदा प्रसाद श्रीवास्तव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित कुमार,व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी,महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन कमला कुमारी,वेद प्रकाश,अमेठी जिलाध्यक्ष धर्मराज पासवान, कानपुर जिला अध्यक्ष विपिन यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।