फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: खो-खो में यश विद्या मंदिर ने तीन वर्गों में जीते खिताब

अयोध्या: डॉ. भीमराव आंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में मंगलवार को महावीर प्रसाद लखन लाल आदर्श इंटर कॉलेज के संयोजन में जनपदीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता हुई। यश विद्या मंदिर ने अंडर-14 बालिका व बालक और अंडर-17 बालक वर्ग का खिताब जीता। अंडर-14 बालिका में यश विद्या मंदिर ने कंपोजिट विद्यालय मजगांव को 9-5 से हराया। अंडर-17 बालिका में बापू बालिका इंटर कॉलेज ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज को 10-2 से पराजित किया। अंडर-17 बालक में राजकीय इंटर कॉलेज और अंडर-19 बालक में सुभाष इंटर कॉलेज सरैया विजेता रहे। क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में अनुशासन और खेल भावना विकसित होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें