फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या की दशकों पुरानी मछली मंडी और रिफ्यूजी मार्केट अब सिर्फ यादों का हिस्सा, चल गया बुलडोजर

यूपी के अयोध्या में चौक क्षेत्र में स्थित नजूल की जमीन पर बनी दशकों पुरानी मछली मंडी और रिफ्यूजी मार्केट अब सिर्फ यादों का हिस्सा बनेंगे। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने इन जर्जर और समय की मार झेल चुकी इमारतों पर बुलडोजर चलाकर धराशाई कर दिया है। इस बुलडोजर एक्शन पर मछली मंडी की मुस्लिम महिलाओं ने अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि बिना नोटिस के यह भवन गिराया जा रहा है। पहले उनको भवन बनाकर दिया जाए, फिर विस्थापित किया जाए। बुलडोजर एक्शन की सूचना पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद पीड़ितों से मिलने पहुंचे और भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार लोगों को उजाड़ने पर लगी है। बिना नोटिस दिए हुए 195 दुकान और घर धराशाई कर दिए गए। सपा सांसद ने कहा कि यह सिर्फ तोड़फोड़ नहीं है। यह 42 करोड़ रुपये के भव्य और अत्याधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की आधारशिला है, जो भविष्य के अयोध्या की तस्वीर गढ़ेगी। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव हेम सिंह और एडीएम महेंद्र सिंह मौजूद रहे। नगर निगम के प्रवर्तन दल की की कमान कैप्टन वीके सिंह और सूबेदार अमरजीत सिंह ने संभाली। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह और कोतवाल अश्विनी पांडेय अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद थे। हालांकि अयोध्या विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारी ने मीडिया के सामने बोलने से इनकार कर दिया लेकिन यह बताया गया कि यह भवन जर्जर था और नजूल की जमीन पर बना हुआ था, जिसे गिराया जाना बेहद जरूरी था। यह महज एक बाजार नहीं होगी यह अयोध्या की बढ़ती पहचान और बदलती जरूरतों का प्रतीक बनेगा। प्राधिकरण की दूर दृष्टि योजना के तहत इस विशाल कॉम्प्लेक्स में लगभग 200 आधुनिक दुकानें होंगी, जो व्यापारियों को बेहतर अवसर और स्थानीय निवासियों को विश्वस्तरीय खरीदारी का अनुभव प्रदान करेंगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह परियोजना शहर की एक बड़ी समस्या का समाधान करेगी यानी पर्याप्त पार्किंग की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें