फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या : हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने शराब के ठेके में घुसा युवक, मची खलबली

अयोध्या जिले के थाना गोसाईगंज के महबूबगंज बाजार में शराब का ठेका हटाने के लिए पीड़ित महिला और पुरुष ने एक प्रार्थना पत्र डीएम चंद्र विजय सिंह को एक सप्ताह पहले दिया था। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और ठेका की यथास्थिति बरकरार रही। मंगलवार को जब इस मकान में नए ठेकेदार ने शराब का ठेका खोल दिया तो पीड़ित विनय वर्मा पेट्रोल की एक बोतल लेकर शराब के ठेका के अंदर घुस गए और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। आत्मदाह करने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस विनय को बाहर निकालने में नाकाम रही। उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। एसडीएम सदर विकासधर दुबे और सीओ सदर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद विनय को बाहर निकाला गया। पुलिस विनय को अपने साथ लेकर चली गई। एसडीएम सदर ने एक महीने के भीतर शराब के ठेके को कहीं और स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें