अयोध्या में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की पहली पाली शुक्रवार को जिले के 28 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में पंजीकृत 12552 अभ्यर्थियों में से 9061 ने परीक्षा दी, 3491 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल 72.19 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया और 27.81 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार, जिले के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, साकेत पीजी कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। साकेत पीजी कॉलेज में चार ब्लॉक बनाए गए थे। वहीं, जेबी एकेडमी में 600 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 420 परीक्षा में शामिल हुए। एमआईएस इंटरनेशनल स्कूल देवकाली में 426 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।