फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन बाद भी नहीं मिला इंसाफ, अयोध्या में बेसहारा मां दर-दर भटकने को मजबूर

यूपी के अयोध्या में नगर कोतवाली क्षेत्र के हैदरगंज मोहल्ले में 6 मई को हुए दर्दनाक हादसे के 15 दिन बाद भी पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिल सका है। आरोप है कि सब्जी मंडी मोहल्ला निवासी इस्तियाक अहमद ने अपने थ्री व्हीलर संख्या को लापरवाही से बैक करते हुए राहुल नामक युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें हादसा स्पष्ट दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक आरोपी के खिलाफ न मुकदमा दर्ज हुआ और न गिरफ्तारी हुई। पति को पहले ही खो चुकी महिला अब अपने इकलौते बेटे की मौत के बाद बहू के साथ न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में भी गुहार लगाई। लेकिन, अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें