फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : औरैया में साढ़े 33 किलो गांजे के साथ तस्कर पकड़ा

कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को मंगलवार को 33 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। क्षेत्राधिकारी अजीतमल अशोक कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। बाइक में पीछे बंधे बोरे की तलाशी के दौरान उसमें से 33 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम लाखन सिंह उर्फ लालू निवासी मोहल्ला गोविंद नगर औरैया बताया। आरोपी ने बताया कि बोरे में गांजे के सात पैकेट थे। बरामद किए गए गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख रुपये के लगभग है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें