फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राइस मिल मालिक से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते एसडीओ गिरफ्तार

कैथावा स्थित राइस मिल का कनेक्शन लेने के बाद उपभोक्ता से मीटर लगाने के नाम पर दिबियापुर डिवीजन में तैनात एसडीओ ने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने एसडीओ मीटर को बुधवार को राइस मिल में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने सदर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। कानपुर के चौबेपुर निवासी तिलक सिंह ने बेला थाना क्षेत्र के कैथावा में महादेव एग्रो फूड्स के नाम से राइस मिल खोली है। तिलक सिंह के मुताबिक एसडीओ मीटर संजीव शर्मा से संपर्क करने पर मीटर लगवाने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। इस पर उन्होंने कानपुर एंटी करप्शन विभाग में संपर्क किया। एंटी करप्शन टीम ने राइस मिल मालिक के जरिये बुधवार को एसडीओ को रुपये लेने के लिए राइस मिल में बुलाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें