औरैया जिले में अजीतमल के जनता महाविद्यालय के मैदान में रविवार को आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले चार जिलों का हवाई सर्वे किया। इसके बाद उन्नति शील किसानों को सम्मानित किया। अपने 23 मिनट के संबोधन में उन्होंने हजारों की भीड़ में गर्मी के बीच ओज भरा।