फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : औरैया में पेंट व्यापारी की हत्या की धमकी देकर उसकी बेटी से पांच लाख रुपये हड़पे

पेंट व्यापारी की हत्या की धमकी देकर उसकी पुत्री से पांच लाख रुपये हड़पने का मामला संज्ञान में आया है। व्यापारी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर देकर पुत्री की गुमशुदगी की बात कही। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के मोहल्ला रुहाई निवासी विवेक द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी पुत्री अमृता की दोस्ती उसकी कक्षा में पढ़ने वाली आर्य नगर मोहल्ला निवासी एक छात्रा से हो गई। इसके चलते पुत्री की दोस्त और उसके परिवारीजनों का घर आना-जाना होने लगा। आरोप है कि एक दिन पुत्री को उसकी सहेली के परिजनों ने उसके पिता की हत्या कर देने की धमकी दी। कहाकि अगर वह अपने पिता को बचाना चाहती है तो चुपचाप बिना परिजनों को बताए पांच लाख रुपये दे दे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें