अछल्दा गोलीकांड में घायल विपिन यादव के लापता साथी शिवा भदौरिया का शव घटना स्थल से महज 10 मीटर दूर एक धान के खेत में मिला है। परिजनों ने गोली मारकर हत्या की आशंका जताई है और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसके बाद एसपी ने तीन टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है।