फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : औरैया में सड़क व फुटपाथ से हटवाया गया अतिक्रमण

शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Feb 2025 09:58 PM IST

डीएम के निर्देश पर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी, पुलिस व बुलडोजर के साथ कस्बा में पहुंचे। यहां गश्त करते हुए एक से दूसरे सिरे पर फुटपाथ व सड़क से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान कस्बा में खलबली का माहौल रहा। दुकानदार स्वयं से टिनशेड व सामान हटाते नजर आए। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार, जेई मुहम्मद अकील कुरैशी, खंडीय अमीन अखिलेश कुमार अन्य स्टाफ के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिलराया पनवाड़ी मार्ग के पुर्वा दान शाह पहुंचे। फुटपाथ व सड़क पर हुए अवैध कब्जों को हटवाया गया। बता दें कि शनिवार को इस अभियान को लेकर चेतावनी दी गई थी। ऐसे में ज्यादातर लोगों ने स्वयं से कब्जे खाली कर दिए थे। वहीं रहे बचे लोगों के कब्जों को बुलडोजर से हटवाया गया। इस दौरान चेतावनी भी दी गई कि दोबारा से कब्जा न किया जाए। नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें