कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ट्रैवल्स बस से महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रद्धालु दिल्ली का रहने वाला था। पुलिस ने घटना की जांच की। डीके मोहन गार्डन पश्चिमी दिल्ली निवासी वशिष्ठ गिरी (50) शनिवार को प्रिंस ट्रैवल्स की बस से महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रहे थे। औरैया जनपद में अनंतराम टोल प्लाजा पार करने के बाद बस रुकी थी। तभी वरिष्ठ खेतों की ओर गए और वहीं अचेत होकर गिर पड़े। यह देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया और नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल ले गए।