रुरुगंज कस्बा के निकट रुरुखुर्द के गांव खरगपुर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। चर्चा है कि यहां एक परिवार के मंदिर में ठहरे संत आत्मदास ने खौलते दूध से स्नान किया है। संत मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं और पिछले दो महीने से गांव में रहकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। चर्चा है कि मंदिर प्रांगण में पहले हवन हुआ। इसके बाद कई मटकियों में दूध उबाला गया। इसके बाद संत ने खौलता दूध अपने ऊपर डालकर स्नान कर लिया। उनके शरीर पर जलने के कोई नहीं निशान दिखाई दिए। हालांकि इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।