फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहार ब्लॉक में चल रहा था घरौनी वितरण कार्यक्रम, 100 छुट्टा मवेशी खदेड़कर ले आए किसान

ब्लॉक परिसर में शनिवार को हर कोई घरौनी वितरण कार्यक्रम में मशगूल था। सभी पीएम के वर्चुअल कार्यक्रम को देखने में लीन थे। तभी एकाएक ब्लॉक के सामने झुंड में 100 से ज्यादा मवेशियों को खदेड़ते हुए किसान पहुंचे। यह देख अधिकारी, जनप्रतिनिधि व मौजूद लोग सकते में आ गए। हालातों को समझकर ब्लॉक गेट का दरवाजा बंद करा दिया गया। बाहर कर्मियों की तैनाती कर दी गई। खलबली देख सामने थाना का फोर्स भी पहुंच गया और किसानों को समझाने का प्रयास किया। यहां पर किसान कुछ सुनने नहीं आए थे, छुट्टा मवेशियों को साथ लाकर अपनी समस्या बताने आए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें