औरैया जिले के रेलवे स्टेशन फफूंद पर दो सगी बहने संदिग्धावस्था में बैठी दिखीं। जीआरपी पुलिस दोनों को चौकी ले आई। यहां उनकी जेब से एक पर्ची मिली जिससे पता चला कि दोनों लड़कियों बर्रा खानपुर की रहनेवाली हैं। एक बच्ची की उम्र 3 साल है जबकि दूसरी महज डेढ़ साल की है। यात्रियों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी मां उन्हें स्टेशन पर छोड़कर चली गई। इस बीच एक दंपति ने इन बच्चियों को गोद लेने की इच्छा जाहिर की है।