फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को पढ़ाने, विवाह की जिम्मेदारी उठा रही योगी आदित्यनाथ की सरकार: तरारा

अमित शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2026 07:20 PM IST

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने वर और कन्याओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि घर में बेटी के जन्म लेने पर अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। उसकी शादी की जिम्मेदारी योगी आदित्यनाथ की सरकारा अपने कंधों पर लेती है। उन्होंने नव दंपतियों से सहनशील होने का आह्वान किया। आपसी सौहार्द होने पर सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। सीडीओ ने कहा कि शासन द्वारा दिए जा रहे पांच लाख के ऋण से नवदंपती कोई कारोबार शुरू करें। शिव इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को 267 जोड़ों की शादी होनी थी, लेकिन 216 जोड़े ही उपस्थित हो सके। बारिश के कारण ऐसा टेंट लगाया गया था, जिसमें पानी की बूंद भी न आ सके। हिंदू विवाह के लिए वेदी रचाई गईं। जिन पर विधि विधान से नवदंपतियों ने फेरे लिए। अन्य रस्में पूरी कीं। इस दौरान सीडीओ ने कई बार खड़ होकर कर्मचारियों काे निर्देश दिए कि प्रत्येक जोड़े का फोटो हो। उसकी वीडियोग्राफी कर ली जाए। जो भी जोड़ा फेरे लेने में कुछ देर करता या हिचकिचाहट करता उसके पास कर्मचारी पहुंच जाते। रस्म पूरी करने के लिए कहते। इस दौरान बज रही शहनाई व मंत्रोच्चारण से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। दूसरी तरफ मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह हो रहे थे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने नवदपंतियों से आह्वान किया कि अब उन्होंने गृहस्थी में प्रवेश कर लिया है। छोटी-मोेटी बात हो जाने पर संवाद से समाधान करें। इससे घर टूटने से बच जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि तब बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, लेकिन योगी की सरकार में उनकी तरफ कोई नजर उठाकर भी नहीं देख सकता। मुख्य अतिथि धनौरा विधायक, ब्लॉक प्रमुख, सीडीओ, समाज कल्याण पंखुड़ी जैन, बीडीओ लोकचंद आनंद आदि ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। इस दाैरान विधायक ने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर सत्यपाल सिंह पाल, चंद्रभान भाटी, राम कृष्ण चौहान, जसवीर सिंह, सोम प्रकाश, राजीव चौहान, अतुल चौधरी, निहार त्यागी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें