गजरौला में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन देवी के भक्तों ने मां भगवती के ब्रह्माचारिणी स्वरूप की आराधना की। मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही देवी भक्तों का तांता लग गया। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को भगवती के द्वितीय स्वरूप की आराधना करने के लिए देवी के भक्त सज धज कर और हाथों में पूजा की थाली लेकर अपने निकट के मंदिरों में पहुंचे। विधि विधान से देवी ब्रह्माचारिणी की पूजा अर्चना की।