गजरौला हाईवे पर ओसीता जगदेवपुर अंडरपास के नीचे से वाहनों को गुजारा जाएगा, जबकि ऊपर से कांवड़िये गुजारे जाएंगे। 31 जुलाई से मोेहम्मदाबाद के निकट डिवाइडर को हटाकर कैंची बनाई जाएगी। यातायात प्रभारी राजेंद्र सिंह व उप प्रभारी अनुज कुमार मलिक ने बताया कि सावन माह में कांवड़ियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए कड़ेे और पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। ओसीता जगदेवपुर अंडरपास पर कैंची बनाई जाएगी। इसके लिए करीब 30 मीटर तक डिवाइडर को हटाया जाएगा।